विक्रम ठेकेदार लोकरी दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत

www.atalhind.com18 July 20262 min read0 viewsगुरुग्राम
विक्रम ठेकेदार लोकरी दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत

विक्रम सिंह लोकरी बने दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य विक्रम सिंह ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का  व्यक्त किया आभार

डिजिटल सुविधाओं तथा संचार व्यवस्था को मजबूत बनाना प्राथमिकता
डिजिटल युग में मजबूत दूरसंचार व्यवस्था विकास की आधारशिला
फतह सिंह उजाला /18 जुलाई 2026 /अटल हिन्द/ गुरुग्राम/पटौदी
केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम सांसद राव इंद्रजीत सिंह के सहयोग से विक्रम ठेकेदार लोकरी को भारत सरकार की दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर लोकरी गांव सहित पटौदी क्षेत्र के गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विक्रम लोकरी का फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर विक्रम ठेकेदार लोकरी ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि दूरसंचार सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में उनकी प्राथमिकता दूरसंचार सेवाओं से जुड़ी जनसमस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर नेटवर्क, डिजिटल सुविधाओं तथा संचार व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कार्य करना रहेगा।
विक्रम लोकरी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में मजबूत दूरसंचार व्यवस्था विकास की आधारशिला है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे लगातार प्रयास करेंगे, ताकि आम लोगों, विद्यार्थियों, किसानों और व्यापारियों को आधुनिक संचार सेवाओं का पूरा लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह हमेशा क्षेत्र के विकास और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। वे इस जिम्मेदारी को जनता की सेवा का माध्यम मानते हुए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।
स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि विक्रम ठेकेदार लोकरी को यह जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि विक्रम लोकरी अपने अनुभव और जनसेवा की भावना के बल पर समिति में क्षेत्र की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे और दूरसंचार सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस दौरान समर्थकों ने विक्रम लोकरी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रति भी आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन मिठाई वितरण और एक-दूसरे को बधाई देने के साथ हुआ। इस मौक़े पर पूर्व चेयरमैन दीपचंद, पूर्व सरपंच सत्यनारायण मिर्ज़ापुर, संजीव जनौला, तारीफ़ कुंडू, अनिल यादव, मंजीत यादव, राहुल शर्मा, सुखबीर हालियाकि, हरिओम सरपंच बपास, विकास शर्मा, सुधीर सरपंच मंगवाकी, गोपाल वधवा सहित काफी संख्या में लोगो ने बधाई दी!
Share:

Comments

Leave a comment