भगवद गीता एवं आध्यात्मिक सभा का किया गया आयोजन

www.atalhind.com22 April 20251 min read0 viewsपंजाब
भगवद गीता एवं आध्यात्मिक सभा का किया गया आयोजन
भगवद गीता एवं आध्यात्मिक सभा का किया गया आयोजन
रोहित गुप्ता
जीरकपुर 22, अप्रैल
22 अप्रैल, 2025 – सनी एन्क्लेव जीरकपुर के निवासी द्वारा 21 से 24 अप्रैल तक भगवद गीता
 प्रवचन के साथ एक आध्यात्मिक सभा का आयोजन कर रहे हैं।भव्य हवन का आयोजन 24 अप्रैल को किया जाएगा।
कथा वाचक श्री प्रेम मूर्ति जी महाराज वरिदावन वाले ने आध्यात्मिक समागम को उपदेश दिया —श्रीमद्भगवद गीता न केवल हिन्दू धर्म का एक पवित्र ग्रंथ है, बल्कि समस्त मानव जाति के लिए एक अमूल्य उपदेश भी है। यह ग्रंथ हमें कर्म, धर्म, भक्ति और जीवन के गूढ़ रहस्यों को सरल शब्दों में समझाने का कार्य करता है। महाभारत के युद्धक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया यह उपदेश न केवल उस युग में प्रासंगिक था, बल्कि आज भी हमारे जीवन की चुनौतियों का समाधान देने में सक्षम है। भगवद गीता सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि यह जीवन का दर्पण है। इसमें दिए गए विचार हमें न केवल आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि हमें जीवन के संघर्षों से लड़ने की प्रेरणा भी देते हैं। इस लेख में आपके लिए जीवन, कर्म और धर्म पर श्रीमद्भगवत गीता के अमूल्य उपदेश और सर्वश्रेष्ठ उद्धरण  दिए गए हैं।
Share:

Comments

Leave a comment